बाइबल महोत्सव का आयोजन

ग्वालियर। रविवार को संत पॉल चर्च, मुरार में धर्मप्रांतीय बाईबल महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें ग्वालियर धर्मप्रांत के लगभग 200 बच्चे शामिल हुए।
     प्रवक्ता  ऐबिल एक्सट्रोस नें  बताया कि कार्यक्रम कमिशन  फॉर फेथ के निर्देशक फादर आकाश आयसक के मार्गदर्शन में हुआ। इस महोत्सव के मुख्य वक्ता भोपाल महाधर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष सचिव एवं   भोपाल धर्मप्रान्त प्रवक्ता फादर अल्फ्रेड डिसूजा थे।फादर अल्फ्रेड ने अपने सन्देश में कहा कि हमें एक दूसरे के लिए प्रार्थना करना है एवं हमको अपना सब कुछ एक दूसरे के साथ बांटना है। हमको हमारे विश्वास को भी एक  दूसरे  के  साथ बांटना चाहिए। जब हम बहुत ही ध्यान से मिस्सा बलिदान में भाग लेते हैं, तभी हम अपने  विश्वास को भी बांट सकते हैं। मिस्सा बलिदान में हम सभी की सहभागिता होनी चाहिए। तभी हम अपने विश्वास में शुद्ध होंगे।इस अवसर पर मिस्सा बलिदान के मुख्य अनुष्ठान दाता ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोसेफ थायकाटिल थे। उनके साथ फादर अल्फ्रेड डिसूज़ा,फादर राजन,फादर आकाश आयसक,फादर जॉन प्रमोद, एवं धर्माध्यक्ष सचिव फादर आरोक्यदास उपस्थित थे। मिस्सा में सुसमाचार फादर राजन द्वारा पड़ा गया। मिस्सा बलिदान के पूर्व फादर आकाश द्वारा  धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉक्टर जोसफ तायकाटिल का स्वागत करते हुए कहा की  धर्माध्यक्ष चाहते हैं की धर्मप्रांत के बच्चे इस प्रकार के सभी कार्यक्रमों में भाग लें। उन्होंने सभी पुरोहितों का भी स्वागत किया तत्पश्चात धर्माध्यक्ष द्वारा सभी बच्चों के माता-पिता का आभार माना  जिन्होंने अपने बच्चों को इस कार्यक्रम में आने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होनें मुख्य वक्ता अल्फ्रेड  डिसूजा  एवं अन्य पुरोहितों का भी आभार व्यक्त किया। मिस्सा के पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।